छत्तीसगढ़ में आज 9 हजार 448 मरीज डिस्चार्ज, 24 घंटे में 146 लोगों की मौत, 5 हजार 680 नए कोरोना केस

छत्तीसगढ़ में आज 9 हजार 448 मरीज डिस्चार्ज, 24 घंटे में 146 लोगों की मौत, 5 हजार 680 नए कोरोना केस

छत्तीसगढ़ में आज 9 हजार 448 मरीज डिस्चार्ज, 24 घंटे में 146 लोगों की मौत, 5 हजार 680 नए कोरोना केस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: May 19, 2021 4:35 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 5 हजार 680 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 9 हजार 448 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 146 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 12182 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: cgbse 10th result: 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 19 मई को, स्कूल शिक्षा मंत्री सुबह 11 बजे जारी करेंगे रिजल्ट, जानिए कहां देख पाएंगे छात्र  

आज 5 हजार 680 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 31 हजार 211 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 33 हजार 161 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 85,868 हो गई है।

Read More: वैक्सीन लगवाने के बाद खतरे का संकेत हैं ये लक्षण, सरकार ने किया सचेत

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 309
दुर्ग- 154
राजनांदगांव- 112
बालोद- 116
बेमेतरा- 101
कवर्धा- 86
धमतरी- 128
बलौदाबाजार- 317
महासमुंद- 133
गरियाबंद- 107
बिलासपुर- 204
रायगढ़- 441
कोरबा- 387
जांजगीर- 363
मुंगेली- 225
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 151
सरगुजा- 275
कोरिया- 419
सूरजपुर- 436
बलरामपुर- 329
जशपुर- 306
बस्तर- 168
कोंडागांव- 115
दंतेवाड़ा- 70
सुकमा- 24
कांकेर- 136
नारायणपुर- 36
बीजापुर- 31
अन्य राज्य- 01


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com