प्रदेश में आज 95 मरीजों की मौत, 12 हजार 762 नए कोरोना मरीज आए सामने, 13 हजार 363 मरीज डिस्चार्ज

प्रदेश में आज 95 मरीजों की मौत, 12 हजार 762 नए कोरोना मरीज आए सामने, 13 हजार 363 मरीज डिस्चार्ज

प्रदेश में आज 95 मरीजों की मौत, 12 हजार 762 नए कोरोना मरीज आए सामने, 13 हजार 363 मरीज डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: April 29, 2021 3:21 pm IST

भोपालः प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। हर दिन मामलों में इजाफा हो रहा है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 12 हजार 762 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 95 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 13 हजार 363 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Read More: कार और बाइक में बैठे-बैठे करवाइए कोरोना टेस्ट, बनकर तैयार हुआ प्रदेश का पहला Drive-in Covid-19 Test Centre

प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 92 हजार 077 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 5 हजार 519 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

Read More: लॉकडाउन के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद, चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

प्रदेश में अब तक 5 लाख 50 हज़ार 927 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 4 लाख 53 हजार 331मरीज स्वस्थ हुए हैं।

मध्यप्रदेश में आज 12 हजार 762 कोरोना मरीज मिले
मध्यप्रदेश में अब तक 5 लाख 50 हज़ार 927 संक्रमित
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 95 मरीजों की मौत
मध्यप्रदेश में अब तक 5 हजार 519 मरीजों की मौत
मध्यप्रदेश में आज 13 हजार 363 मरीज डिस्चार्ज
मध्यप्रदेश में अब तक 4 लाख 53 हजार 331 मरीज स्वस्थ
मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 92 हजार 077


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com