रायपुर पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग

रायपुर पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग

रायपुर पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: December 25, 2017 7:54 am IST

आज सुबह-सुबह राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके  में पंजाब नेशनल बैंक में आग लग गयी है जिसे लेकर आसपास के लोगों के बीच में हड़कंप मच गयी है। बताया जा रहा है की आस पास के लोगों को बैंक के अलर्ट सायरन की आवाज से पता चला की बैंक में आग लग गयी है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को तत्काल इसकी सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगे़ड की गाड़ी पहुंच गयी है.

ये भी पढ़े — सावधान रायपुर में घुम रही नकली पुलिस, 2 गिरफ्तार

लेकिन आज बैंक बंद होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतें आ रही है। साथ ही  बैंक प्रबंधन को आग लगने की सूचना दे दी गयी है उनके आने के बाद ही ताला खुलने की उम्मीद है फिलहाल आग लगने की कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है. पुलिस का कहना है कि  प्रथम दृष्ट्या  शार्ट सर्किट ही आग की वजह लग रही है.लेकिन जब तक दरवाजा नहीं खुलता तब तक कुछ कहना मुश्किल है। 


लेखक के बारे में