कोरबा में रफ्तार का कहर जारी है आए दिन घटनाओं के बाद अब रफ्तार के कहर से पुलिस चौकी और थाने भी सुरक्षित नहीं है एक ऐसी ही घटना रविवार को कोरबा में सामने आई जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस चौकी के दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है दरअसल सर्वमंगला चौक से होकर आए दिन सैकड़ों ट्रेलर गुजरते हैं।
छग: स्कूल से 8 किलोमीटर दूर रहने वाले शिक्षाकर्मियों की सैलरी रोकने के आदेश जारी !
रविवार की सुबह भी एक ट्रेलर काफी रफ्तार में कोरबा की तरफ से जा रहा था जिसने पहले तो एक ट्रेलर को टक्कर मारी और फिर चौकी में जा घुसा राहत की बात यह रही कि ट्रेलर पुलिस चौकी के बाहरी बाउंड्री वॉल को तोड़कर वहीं रुक गया अगर थोड़ा आगे ट्रेलर आता तो काफी नुकसान जान माल का हो सकता था इस घटना के बाद से चौकी में हड़कंप मच गया इस बीच ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज करते हुए आरोपी ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है मगर जिस तरह से कोरबा में रफ्तार का कहर जारी है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि अब रफ्तार के कहर से पुलिसकर्मी और पुलिस चौकी भी सुरक्षित नहीं।
वेब डेस्क, IBC24