छात्रा की आत्महत्या मामले में एक युवक नामजद

छात्रा की आत्महत्या मामले में एक युवक नामजद

छात्रा की आत्महत्या मामले में एक युवक नामजद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: December 11, 2020 2:49 pm IST

प्रतापगढ़, 11 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की संग्रामगढ़ पुलिस ने एक छात्रा की आत्महत्या के कथित मामले में बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक व्‍यक्ति की 16 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा थी और बृहस्पतिवार की शाम उसका शव बंद कमरे में फांसी पर लटकता पाया गया था।

कुमार ने बताया कि पिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि गाँव के अमित नाम के युवक से उसकी बेटी मोबाइल पर बात करती थी। तहरीर के मुताबिक छात्रा ने कल शाम अमित से मोबाइल से बात करने के बाद अपने कमरे का दरवाजा बन्द करके फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अमित के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भाषा सं आनन्‍द देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में