गोकुल नगर तलवारबाजी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पत्रकार सहित चार युवकों पर हुआ था हमला
गोकुल नगर तलवारबाजी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पत्रकार सहित चार युवकों पर हुआ था हमला
रायपुर। गोकुल नगर में हुई तलवार बाजी का मुख्य आरोपी प्रेम गवली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 12 अप्रैल की रात गोकुल नगर में चार युवकों संदीप यदु, उमेश यदु, विकास यदु और पत्रकार श्रीकांत यदु को तलवार, डंडे से जानलेवा हमला किया गया था जिसमें उमेश और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पढ़ें- जेट पायलट्स अब उड़ाएंगे स्पाइस जेट, 500 से ज्यादा
इस घटना को गोकुल नगर के प्रेम गवली और उनके साथियों द्वारा अंजाम दिया गया था घटना के बाद 4 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी प्रेम गवली फरार था।
पढ़ें- चुनाव आयोग के साये में शाही शादी, जनप्रतिनिधियो…
बता दें कि इस घटना के बाद यादव समाज छत्तीसगढ़ में काफी आक्रोश था और घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल घटना के मुख्य आरोपी प्रेम गवली को टिकरापारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Facebook


