कृषि मेले में सीएम भूपेश बघेल का संबोधन, धान खरीदी के बाद अब किसानों को दी जाएगी 685 रुपये अंतर की राशि

कृषि मेले में सीएम भूपेश बघेल का संबोधन, धान खरीदी के बाद अब किसानों को दी जाएगी 685 रुपये अंतर की राशि

कृषि मेले में सीएम भूपेश बघेल का संबोधन, धान खरीदी के बाद अब किसानों को दी जाएगी 685 रुपये अंतर की राशि
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: February 23, 2020 1:44 pm IST

रायपुर। बाराडेरा गांव के सब्जी मंडी परिसर में आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला के शुभारंभ के अवसर पर आज सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बाराडेरा सब्जी मंडी को बनाने का काम बृजमोहन अग्रवाल ने किया है अब उसे बसाने का काम रविन्द्र चौबे कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इस वर्ष उत्पादन अच्छा हुआ है, लेकिन भारत सरकार के पास रखने की जगह नहीं है।

ये भी पढ़ें: कृषि मंत्री ने रायपुर सांसद से ली चुटकी, ‘बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की जो तारीफ की है उसकी शिकायत PM मोदी से न करें’

उन्होने कहा कि अब चुनाव खत्म हो गया है, बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी जी बैठे हैं, उन्हें पता है, चुनाव के बाद बोनस बंद हो जाता था। केंद्र ने 2500 रुपये में चावल खरीदने को लेकर मना कर दिया था
लेकिन कल से बजट सत्र है, 2500 रू के बाद खरीदी के अंतर के 685 रुपये की राशि को दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया राष्ट्रीय कृषि मेले …

सीएम ने कहा कि प्रदेश में किसान हतोत्साहित हो रहे थे लेकिन 2500 रुपये की वजह से स्थिति ठीक हुई है, उन्होने कहा कि गन्ना के किसानों को भी लाभ दिया जाएगा। इस दौरान किसानों को कृषि, बागवानी और उद्यानिकी के लिए उत्कृष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार भी सीएम ने प्रदान किया।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश के साथ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com