लॉक डाउन के समय लापरवाही पर शख्त हुआ प्रशासन, शाम-सुबह फ्लैग मार्च कर लोगों को दी जा रही समझाइश

लॉक डाउन के समय लापरवाही पर शख्त हुआ प्रशासन, शाम-सुबह फ्लैग मार्च कर लोगों को दी जा रही समझाइश

लॉक डाउन के समय लापरवाही पर शख्त हुआ प्रशासन, शाम-सुबह फ्लैग मार्च कर लोगों को दी जा रही समझाइश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: March 26, 2020 1:53 pm IST

कोरिया। लॉक डाउन की घोषणा के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने कोरिया जिले में पुलिस और प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय है। जिले के मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और बैकुंठपुर जैसे बड़े शहरी इलाके में पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा लॉक डाउन की घोषणा के बाद फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। यह मार्च सुबह ग्यारह और शाम पांच बजे निकाला जा रहा है जिससे लोग घरों से बाहर न निकलें।

ये भी पढ़ें:कोरोना वायरस: लापरवाही बरतने का एक और मामला, विदेश से आने वाले शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ केस

इस दौरान घर से बाहर बेवजह निकलने वालो को समझाइस दी जा रही है। साथ ही दुपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनसे पूछताछ कर कार्यवाही की जा रही है। पिछले दो दिनों से यह कार्यवाही चल रही है जिसमे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अपनी टीम के साथ पैदल मार्च कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कोविड 19 से मध्यप्रदेश में दूसरी मौत, इंदौर में संक्रमित मरीज की थम…

कुछ जगहों पर पुलिस को शख्ती भी बरतनी पड़ रही है । जिले में धारा 144 भी लगी हुई है जिसका भी पालन एसडीएम आर पी चौहान और थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह द्वारा कराया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से जरूरी न होने पर घरों से बाहर न निकलने की अपील की है और आगे भी लगातार मॉनिटरिंग करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: IBC24 की खबर का असर, प्रदेश का सबसे बड़ा सब्जी बाजार बंद, निगम ने जा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com