पिता की मृत्यु के बाद बेटी ने मांगी पीएफ की राशि मिला थप्पड़

Ads

पिता की मृत्यु के बाद बेटी ने मांगी पीएफ की राशि मिला थप्पड़

  •  
  • Publish Date - August 4, 2017 / 04:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

 

बालाघाट जिले के लालबर्रा तहसील में युवती के साथ अभद्रता कर तमाचा मारने का मामला सामने आया है…दरअसल पीड़ित युवती के पिता लालबर्रा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। पिता की मृत्यु के बाद पीड़ित ने पीएफ की राशि के लिए स्कूल के प्रधान पाठक बी एल चैधरी को आवेदन दिया….जिस पर चैधरी ने आवेदन में गलती की बात कहकर आवेदन लेने से इंकार कर दिया…और युवती के साथ अभद्रता करते हुए उसके गाल पर 4 तमाचे जड़ दिए…।इसके साथ ही प्रधान पाठक ने अपने आप को मंत्री बिसेन का दामाद बताकर कुछ न बिगाड़ पाने की धमकी भी दी। फिलहाल युवती ने मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग और पुलिस अधीक्षक से की है।जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।