Uttarakhand Secretariat Association Oath Ceremony || Image- ANI News File
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। (Uttarakhand Secretariat Association Oath Ceremony) मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जोशी, संजय कुमार शर्मा और प्रमिला टम्टा, महासचिव राजेंद्र रतूड़ी, सचिव अतुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिव्यांशु डोभाल और सुरेंद्र सिंह रावत, पर्यवेक्षक रीना माखनवाल, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह बर्तवाल, प्रचार सचिव दीपक बिष्ट सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सचिवालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि राज्य की शासन व्यवस्था की आत्मा और जनता के विश्वास का प्रमुख केंद्र है। यहीं से नीतियों का निर्माण होता है, जनकल्याणकारी योजनाओं को दिशा मिलती है और राज्य के विकास का रोडमैप तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि सचिवालय में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी विकसित उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार है। सचिवालय परिवार सरकार की योजनाओं और नीतियों को धरातल पर लागू करने तथा उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी सरकार और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी हैं। उनकी कार्यकुशलता, निष्ठा और समर्पण से ही सरकारी योजनाएं आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंच पाती हैं। (Uttarakhand Secretariat Association Oath Ceremony) उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गठन के बाद से ही शासन को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा गया है और उनकी समस्याओं व सुझावों पर गंभीरता से विचार किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक मजबूत, प्रेरित और संतुष्ट कर्मचारी वर्ग ही सुशासन की सबसे बड़ी ताकत होता है। जब सरकार और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हैं, तब विकास कार्यों को गति मिलती है और प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, तकनीक आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने और ई-गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड सचिवालय बेहतर कार्यसंस्कृति, समन्वय और सकारात्मक कार्य वातावरण के माध्यम से सुशासन और कार्यकुशलता के नए मानक स्थापित करेगा। (Uttarakhand Secretariat Association Oath Ceremony) उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को आगे बढ़ाएगी।
#WATCH | Dehradun: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami participates in the oath-taking ceremony of the Secretariat Association Executive Committee. pic.twitter.com/pRq4pgI8Wu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 17, 2026
#WATCH | Dehradun: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami says, “I believe that the Secretariat is not just a building made of bricks, stones, and cement; it is the very soul of our governance system. It is the greatest centre of public trust, because all the government’s… https://t.co/Y9PT2XqB0C pic.twitter.com/AsJjZcMJFy
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 17, 2026
उप्र: ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ढहाई गई
अर्जुन और वीर पिकलबॉल विश्व कप में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करेंगे
जगुआर लैंडरोवर ने मध्यम अवधि में राजस्व में दहाई अंक वाली वृद्धि का लक्ष्य रखा
बीएमडब्ल्यू ने स्थानीय स्तर पर तैयार मिनी कंट्रीमैन सी पेश की, शुरुआती कीमत 47.5 लाख रुपये
भारत का रणनीतिक भंडार कच्चे तेल के आयात की केवल नौ-10 दिन की जरूरत के बराबर: रिपोर्ट