मंत्रिमंडल गठन के बाद सिंधिया का नया अंदाज, बोले ‘कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को मेरा एक ही जवाब “टाइगर अभी जिंदा है” ..देखिए

मंत्रिमंडल गठन के बाद सिंधिया का नया अंदाज, बोले 'कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को मेरा एक ही जवाब "टाइगर अभी जिंदा है" ..देखिए

मंत्रिमंडल गठन के बाद सिंधिया का नया अंदाज, बोले ‘कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को मेरा एक ही जवाब “टाइगर अभी जिंदा है” ..देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: July 2, 2020 8:19 am IST

भोपाल। IBC24 से खास बातचीत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रीमंडल गठन के बाद कांग्रेस पर हमला बोला। राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के नेताओं के उपचुनाव में वापसी के दावे और खुद के ऊपर लगाए आरोपों पर बेबाकी से जवाब दिया। सिंधिया ने कहा कि ‘कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को मेरा एक ही जवाब “टाइगर अभी जिंदा है”।

ये भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का हमला, पार्टी को खून-पसीने से सींचने वाले टिकाऊ MLA ठगे गए..बिका…

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होने कहा कि यह मंत्री पद एक तोहफा नहीं है यह मंत्री पद एक जिम्मेदारी है, आज जो लोग मंत्री बने हैं वह मंत्री कम जनसेवक ज्यादा भाव से काम करें। पिछले 15 महीनों की सरकार ने जो हमारे साथ अन्याय किया, भ्रष्टाचार किया उसकी पूर्ण रूप से मलहमपट्टी, न्याय और पूर्ण रूप से प्रगति का रास्ता लेकर चलना होगा।

ये भी पढ़ें: मंत्रिमंडल पर पूर्व सीएम कमलनाथ का ट्वीट, कुल 33 मंत्रियों में से 1…

सिंधिया ने कहा कि हम लोगों को काबिल लोगों को आगे करना है, बहुत विश्लेषण होता है सभी का समावेश हुआ है, सभी जन सेवकों का समावेश हुआ है, सभी लोगों को उचित स्थान दिया गया है। नए चेहरे भी हैं पुरानी चेहरे भी है क्षेत्रीय और सामाजिक चेहरे भी है सब का समावेश किया गया है। अब जो निर्णय ले लिया गया है मुझे विश्वास है हम सब लोग सारे के सारे एक साथ मिलकर काम करेंगे। हर निर्णय में कोई ना कोई रह जाता है दुख भी होता है, स्वाभाविक भी है यह भावना जरूर उत्पन्न होती है।

ये भी पढ़ें: शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया खेमे …

सिंधिया ने कहा बीजेपी में सभी के साथ न्याय किया जाएगा, मेरी चर्चा हुई है प्रधानमंत्री जी से अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से अमित शाह जी से शिवराज जी से चारों की यही भावना है। कांग्रेस को मैं पूर्ण रुप से जवाब दूंगा पर अभी इतना ही कहना चाहता हूं, खासकर कमलनाथ जी को दिग्विजय सिंह जी को की टाइगर अभी जिंदा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com