आगरा के जिलाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित

आगरा के जिलाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित

आगरा के जिलाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 20, 2020 5:01 pm IST

आगरा, 20 नवंबर (भाषा) आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में सीडीओ जे रीभा उनका कार्य देखेंगी।

सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी ने आरटीपीसीआर जांच कराई जिसके बाद वह संक्रमित निकले। इसके बाद वह छुट्टी पर चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सीडीओ आगरा जे रीभा कार्य देखेंगी। जिलाधिकारी को बहुत मामूली लक्षण हैं।

भाषा सं नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में