अहमद हसन फिर बने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष

Ads

अहमद हसन फिर बने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष

  •  
  • Publish Date - January 31, 2021 / 01:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

लखनऊ, 31 जनवरी (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अहमद हसन एक बार फिर विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे।

परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने यहां बताया कि कार्यकारी सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार का प्रयोग करते हुए अहमद हसन को 31 जनवरी, 2021 से विधान परिषद में नेता विरोधी दल मनोनीत किया है।

गौरतलब है कि सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन हाल में हुए विधान परिषद चुनाव में एक बार फिर निर्वाचित घोषित किये गये थे। इससे पहले भी वह उच्च सदन में विपक्ष के नेता थे।

भाषा सलीम देवेंद्र

देवेंद्र