अजीत जोगी पर मौसम की बेरूखी का साया, दंतेवाड़ा के लिए नहीं उड़ सके

Ads

अजीत जोगी पर मौसम की बेरूखी का साया, दंतेवाड़ा के लिए नहीं उड़ सके

  •  
  • Publish Date - April 7, 2018 / 07:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के दौरे पर मौसम का साया पड़ गया है। उनके बीजापुर दौरे को लेकर लगातार विवाद बना है, वहां उन्हें प्रशासन उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद से वे खुद और उनके विधायक पुत्र अमित जोगी लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। ताजा मामले में उन्हें मौसम की बेरूखी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि वे शनिवार को दंतेवाड़ा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उड़े तो सही लेकिन वहां पहुंच नहीं सके। इस बार वजह मौसम बना। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर जगदलपुर से उड़ान नहीं भर सका। पायलट ने मौसम की खराबी की वजह से उड़ान भरने में असमर्थता जताई हालांकि उन्होंने सड़क मार्ग से दंतेवाड़ा जाने का फैसला लिया।

वेब डेस्क, IBC24