अजीत जोगी ने कहा, जाति के मामले में नियम विरूद्ध दर्ज किया गया मामला, भूपेश बघेल पहले संविधान पढ़ें

अजीत जोगी ने कहा, जाति के मामले में नियम विरूद्ध दर्ज किया गया मामला, भूपेश बघेल पहले संविधान पढ़ें

अजीत जोगी ने कहा, जाति के मामले में नियम विरूद्ध दर्ज किया गया मामला, भूपेश बघेल पहले संविधान पढ़ें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: August 30, 2019 8:46 am IST

रायपुर। जेसीसीजे के सुप्रीमो अजीत जोगी का बड़ा बयान आया है, अजीत जोगी ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई पर जवाब दिया है। उन्होने कहा है कि एसटीएससी, ओबीसी अधिनियम लागू होने के पहले के केस पर नियम विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले संविधान पढ़ें उसके बाद कार्रवाई करें।

read more: ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन, 101 मामलों का तुरंत किया निराकरण

अजीत जोगी ने कहा कि कानून बनाने के पहले जाति पर आए फैसले पर FIR दर्ज किया गया। उन्होने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि 2013 को कानून बना इसलिए ये कानून 2013 के बाद के सर्टिफिकेट पर लागू होगा न कि उसके पहले के सर्टिफिकेट पर।

read more: उर्मिला मातोंडकर ने धारा 370 हटाए जाने को बताया ‘अमानवीय’, कहा मेरे सास—ससुर वहां रहते हैं..दोनों को शुगर है…

बता दें कि अजीत जोगी पर एसटीएससी ओबीसी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद अजीत जोगी ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। और इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है, इसके पहले भी अजीत जोगी ने आदिवासी नही माने जाने के उच्चस्तरीय छानबीन समिति के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/SAa-DUHQ_o0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com