अजीत जोगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा-सरकार अच्छा काम करे,ताकि इतिहास याद रखे

Ads

अजीत जोगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा-सरकार अच्छा काम करे,ताकि इतिहास याद रखे

  •  
  • Publish Date - January 9, 2019 / 07:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बयान दिया है। जोगी ने कांग्रेस सरकार को बधाई देते हुए कहा है कि सरकार अच्छा काम करे, ताकि इतिहास याद रखे। साथ ही जोगी ने कांग्रेस के घोषणापत्र, अभिभाषण और अनुपूरक बजट में विरोधाभास बताया है। जोगी की माने तो घोषणापत्र में सभी किसानों की कर्जमाफी की बात जरूर कही गई है लेकिन अधिसूचना में सभी किसानों की कर्जमाफी की बात नहीं दर्शाई गई है।

पढ़ें- पुलिस विभाग में फेरबदल, 25 एसआई इधर से उधर, भावेश शेंडे को धमतरी या..

जोगी के मुताबिक 72 फीसदी किसान साहूकार से कर्ज लेते हैं। इस साल 858 किसानों ने आत्महत्या की है। इसमे अधिकांश किसान दीर्घकालीन ऋण और साहूकार से कर्ज लेने वाले हैं। आपको बतादें शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सीएम बघेल ने किसानों को सौगात देते हुए राष्ट्रीयकृत बैंकों से लोन लेने वाले किसानों के भी कर्ज माफी के आदेश जारी किए हैं। इस ऐलान के बाद राज्य के किसान काफी खुश हैं।

पढ़ें- सीएम बघेल ने ट्वीट कर पिछली सरकार पर कसा तंज,कहा-‘डॉ साहेब से न गौ …

गौरतलब है मंगलवार को सीएम भूपेश ने कहा कि बजट 1 लाख 5 हजार 170 करोड़ का हो गया है। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने के निर्णय लिया है। आपने 2100 रुपए में एक पाव धान नहीं खरीदा। हम 2500 रूपये प्रति क्विंटल में धान खरीदने वाली देश मे पहली सरकार हैं। हमने कहा था कि सरकार बनने के दस दिनों के भीतर ऋणमाफी करेंगे। हमने जैसा कहा, वैसा किया है हमने दस दिनों के भीतर कर्जमाफी की।

पढ़ें- राष्ट्रीयकृत बैंकों से लोन लेने वाले किसानों के भी कर्ज होंगे माफ, …

चर्चा के दौरान इससे पहले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसानों को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए गए। लेकिन इस अनुपूरक बजट में कहीं ये नजर नहीं आ रहा है, जिसकी उम्मीद थी। कर्जमाफी में केवल ग्रामीण और सहकारी बैंकों के किसानों को ही फायदा हो रहा है। क्या राष्ट्रीकृत बैंक से कर्ज लेने वाले किसानों को सरकार किसान नहीं मानती।