Petrol-Diesel Price Hike News/Image Credit: AI
Petrol-Diesel Price Hike News: नई दिल्ली: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आम आदमी को फिर झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 11 दिनों के अंदर चौथी बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिसका असर अब दिखने लगा है। लोगों का गुस्सा और आक्रोश अब खुलेआम सड़क पर दिखने लगा है।
सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले 15 मई को 3 रुपये, 19 मई को 90 पैसे, 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे का इजाफा हुआ था। यानी महज 11 दिनों में करीब 9 रुपए का इजाफा हो चुका है।
Petrol-Diesel Price Hike News: इधर पेट्रोल पंप का मीटर भाग रहा है, उधर इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी सुपरफास्ट स्पीड से भाग रही है। (Petrol-Diesel Price Hike News) विपक्ष इसे चुनावी खुमारी के बाद का तोहफा बता रहा है, तो वहीं सरकार का कहना है कि वैश्विक संकट के इस दौर में सरकार के हाथ में कुछ नहीं है।
लेकिन सियासत के इस शोर से इतर क्या आप जानते हैं कि आपकी जेब कटने की असली वजह दिल्ली या मुंबई नहीं, बल्कि सात समंदर पार छिपी है? दरअसल, इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमतों में आया भयंकर उतार-चढ़ाव है, जो होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बाद से जारी है।
Petrol-Diesel Price Hike News: हालांकि सोमवार को ईरान और अमेरिका के बीच समझौता की खबरों के बीच सोमवार को क्रूड ऑयल की कीमतें 100 रुपए प्रति बैरल से नीचे गया, (Petrol-Diesel Price Hike News) लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर ये युद्ध लंबा खिंचा, तो पेट्रोल-डीजल के दाम अभी और रिकॉर्ड तोड़ेंगे। यानी मिडिल ईस्ट संकट का साइडइफेक्ट का ये सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर तो अभी बाकी है।
इन्हे भी पढ़ें:-