1 फरवरी को 100 लोगों के साथ डिनर करेंगे अजीत जोगी

Ads

1 फरवरी को 100 लोगों के साथ डिनर करेंगे अजीत जोगी

  •  
  • Publish Date - January 29, 2018 / 11:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी फंड जुटाने के लिए एक शाम जोगी के साथ नामक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसकी दूसरी कड़ी एक फरवरी को राजधानी के एक पांच सितार होटल में होगी। इसके लिए सौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है।

यह भी पढ़ें – छग: अल्प वर्षा के चलते मजदूर बनने को मजबूर प्रदेश के किसान

बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के सुप्रीमो अजीत जोगी के साथ डिनर करने वालों को 11 हजार रुपए की राशि देनी होती है। लेकिन अब यह राशि चेक के माध्यम से ली जा रही है। ताकि चुनाव आयोग और आयकर विभाग के नियमों का कोई उल्लंघन न हो। कार्यक्रम के कार्डिनेटर महेश देवांगन ने बताया कि जोगी के साथ डिनर करने वालों की लंबी फेहरिस्त है। इस बार सौ लोग जोगी की डिनर में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें – अतिथि शिक्षकों का भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान चलाने का वीडियो वायरल

डिनर करने वाले लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया जाएगा। डिनर पांच सितार होटल में एक फरवरी को शाम 8 बजे से शुरू होगी। जोगी के साथ डिनर करने वालों का फोटो सेशन भी होगा। वहीं 11 फरवरी को राजनादंगाव के होटल में एक शाम जोगी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24