‘कांग्रेस और बीजेपी सीडी की लड़ाई में बिजी, हमारी पार्टी CG के विकास के लिए बिजी’

Ads

'कांग्रेस और बीजेपी सीडी की लड़ाई में बिजी, हमारी पार्टी CG के विकास के लिए बिजी'

  •  
  • Publish Date - October 31, 2017 / 10:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

छत्तीसगढ़ के रियासत में एक सीडी कांड ने यहां की सियासत में सनसनी फैला दी हैं, नेताओं के बीच वाद-विवाद बदस्तूर जारी है. इन सबके बीच छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने मजाकिया अंदाज में कांग्रेस बीजेपी पर तंज कसा है. 

ये भी पढ़ें- AICC पूरे मामले में विनोद वर्मा के साथ है- भूपेश बघेल

अजीत जोगी ने कहा है- ”कांग्रेस और बीजेपी सीडी की लड़ाई में बीजी है, हमारी पार्टी सीजी के विकास के लिए बिजी है”. जोगी ने कहा हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें- एक भूल के चलते पूरा जम्मू कश्मीर हमारा नहीं हुआ- शिवराज सिंह

इससे पहले अजीत जोगी ने अंतागढ़ अंतागढ़ मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी. जोगी ने इस मामले को खुद की राजनैतिक हत्या का षड़यंत्र बताया था

 

अजीत जोगी ने IBC24 से खास बातचीत में कहा मुख्यमंत्री रमन सिंह जी को धन्यवाद जिन्होंने हमारे लिए हज़ारों मुद्दे दिए. अजीत जोगी ने बताया कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कल याने बुधवार से सभी विधानसभा में छत्तीसगढ़ महतारी अधिकार यात्रा निकालेगी.

 

वेब डेस्क, IBC24