उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की खाप 17 दिसंबर को किसान आंदोलन में शामिल होंगी

Ads

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की खाप 17 दिसंबर को किसान आंदोलन में शामिल होंगी

  •  
  • Publish Date - December 15, 2020 / 09:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 15 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कई खापों ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किए जा रहे किसान आंदोलन को समर्थन दिया है और वह 17 दिसंबर को दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

पढ़ें- कांग्रेस-भाजपा विधायकों के बीच हुई जमकर हाथापाई, कर…

‘अखिल खाप परिषद’ के सचिव सुभाष बालियान ने कहा कि शाहपुर पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र के शोरम गांव में सोमवार को हुई खाप प्रमुखों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि खाप प्रमुखों ने केंद्र के नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार दिया और उन्हें वापस लेने की मांग की।

पढ़ें- सीएम बघेल को पंडो समाज ने भेंट किया तीर-धनुष, सूरजप…

बालियान ने कहा कि उन्होंने 17 दिसंबर को दिल्ली जाकर आंदोलन को समर्थन देने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि बैठक में बालियान खाप प्रमुख और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, लतियान खाप प्रमुख बिजेंदर सिंह, देश खाप प्रमुख शरणवीर सिंह, अहलावत खाप प्रमुख गजेंद्र सिंह, निरवाल खाप प्रमुख राजवीर मुंडेत, कुंडू खाप प्रमुख चौधरी उपेंद्र कुंडू और बेनीवाल खाप प्रमुख अमित बेनीवाल उपस्थित थे।