Sikkim Car accident News/ image soruce: ibc24 file image
Sikkim Car accident News: गंगटोक: पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी में दो दिन पहले कार गिरने के बाद लापता हुए सिक्किम के चार लोगों के शव रविवार को बरामद किए गए। सिक्किम पुलिस ने बताया कि गंगटोक जिले के लिंगडोक निवासी स्मारिका नेओपाने (28), शैब्या नेओपाने (27), टीका दहल (27) और दित्या छेत्री (5) के शव पड़ोसी राज्य के बागपुल के पास नदी से बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, चारों पांच जून को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुए थे, और बाद में, परिवार के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई कि वे उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। (Sikkim Car accident News) जांचकर्ताओं को संदेह था कि वाहन तीस्ता नदी में गिर गया था, क्योंकि नदी के किनारे स्थित एनएच-10 के एक हिस्से से कार की बैटरी और हेडलाइट के कुछ हिस्से बरामद किए गए थे।
Sikkim Car accident News: पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों की सहायता से नदी में व्यापक तलाशी अभियान चलाया और अंततः डूबे हुए वाहन का पता लगा लिया। उन्होंने बताया कि वाहन के अंदर से चारों यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। (Sikkim Car accident News) प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह समूह सिलीगुड़ी में अपने माता-पिता से मिलने जा रहा था, जिनका वहां इलाज चल रहा था। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इन्हे भी पढ़ें:-