नर्मदा के सभी घाट जलमग्न, ओमकारेश्वर बांध से दी जा रही चेतावनी, श्रद्धालुओं से घाटों पर न पहुंचने की अपील

Ads

नर्मदा के सभी घाट जलमग्न, ओमकारेश्वर बांध से दी जा रही चेतावनी, श्रद्धालुओं से घाटों पर न पहुंचने की अपील

  •  
  • Publish Date - July 28, 2019 / 07:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

खंडवा। मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 15 दिनों से बारिश की बाट जोह रहे खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर जिलों में पिछले 3 दिन से अच्छी बारिश हो रही है। अब तक खंडवा जिले में 24 घंटे के दौरान 3 इंच पानी बरसा चुका है, इससे नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: चंद्रयान-2 : इसरो के लिए आई अच्छी खबर, एक साल बढ़ सकता है आर्बिटर का जीवनकाल

ओमकारेश्वर में नर्मदा के सभी घाट जलमग्न हो गए है। नर्मदा के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है और ओमकारेश्वर बांध से चेतावनी दी जा रही है कि ओमकारेश्वर आने वाले श्रद्धालु घाटों पर न पहुंचे। ओमकारेश्वर में लगातार सायरन बजाकर श्रद्धालुओं को नर्मदा के बढ़े हुए जल स्तर से दूर रहने की जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, जानिए कश्मीर की जनता को पीएम ने क्या कहा?

इधर खंडवा शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। रेलवे की तीन पुलिया अंडर ब्रिज में भी पानी भर जाने से शहर की लगभग एक दर्जन कॉलोनियों का यातायात अवरुद्ध हुआ है, हालांकि अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं और फसलों को जीवनदान भी मिला है।