सर्व आदिवासी समाज का आज हल्लाबोल, 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

Ads

सर्व आदिवासी समाज का आज हल्लाबोल, 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - February 18, 2018 / 01:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और आमसभा करेगा। राजधानी रायपुर के रावणभाठा मैदान में समाज के लोग जुटेंगे। सर्व आदिवासी समाज की 21 सूत्रीय मांगें हैं। इसमें मुख्य रुप से आदिवासी सलाहकार परिषद का अध्यक्ष. मुख्यमंत्री की जगह आदिवासी को बनाया जाना, आदिवासी फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे लोगों को तत्काल बर्खास्त करना और आदिवासियों की भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाना है। आदिवासी समाज के  प्रदर्शन से पहले भाजपा-कांग्रेस के विधायकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें-शिक्षाकर्मी संघ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को सौंपेगा ज्ञापन

 

  

ये भी पढ़ें- सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद, घायल 6 जवान रायपुर रेफर

इसके अलावा भूमि अधिग्रहित प्रभावित परिवारों को नौकरी और बेहतर मुआवजा दिलाने की भी मांगें हैं। सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों के मुताबिक उनके कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित वर्ग का भी समर्थन मिल रहा है। वहीं भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के आदिवासी विधायकों को आमसभा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। आमसभा खत्म होने के बाद सर्व आदिवासी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेगा। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24