बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 22 अगस्त को आएंगे रायपुर
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 22 अगस्त को आएंगे रायपुर
रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी 22 अगस्त को रायपुर आ रहे है। इस दौरान वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बने हाईटेक सभा भवन का लोकार्पण करेंगे।साथ ही कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। बता दें कि उनकी इस यात्रा को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें –भारी पड़ा एस्कलेटर के हैंडल पर लटकना,देखें तस्वीर

ज्ञात हो कि अमित शाह अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे मिशन 65 की रणनीति को मजबूती देने के लिए एक बैठक में भी शमिल होंगे साथ ही भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारियों और समन्वयकों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


