आंध्र प्रदेश विधान परिषद का द्विवार्षिक चुनाव स्थगित

Ads

आंध्र प्रदेश विधान परिषद का द्विवार्षिक चुनाव स्थगित

  •  
  • Publish Date - May 13, 2021 / 01:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 13 मई (भाषा) निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 महामारी के चलते आंध्र प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित करने का फैसला किया है। यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के विजयानंद ने बृहस्पतिवार को दी।

उन्होंने एक बयान में बताया कि आयोग ने हालात की समीक्षा की और देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए फैसला किया कि द्विवार्षिक चुनाव कराना तबतक उचित नहीं होगा जबतक की महामारी की स्थिति में सुधार नहीं होता।’’

उल्लेखनीय है कि विधानसभा परिषद की विधायक कोटे की तीन सीटें 31 मई को मौजूदा सदस्यों के छह साल का कार्यकाल पूरा होने की वजह से खाली हो रही हैं।

विधान परिषद अध्यक्ष एवं तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सदस्य अहमद शरीफ, भाजपा के सोमु वीरराजू और वाईएसआर कांग्रेस के डीसी गोविंदा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश