सीएमएचओ कार्यालय में नाराज नेत्र सहायक ने डीपीएम को जड़ा तमाचा, बिल न पास करने से था नाराज

सीएमएचओ कार्यालय में नाराज नेत्र सहायक ने डीपीएम को जड़ा तमाचा, बिल न पास करने से था नाराज

सीएमएचओ कार्यालय में नाराज नेत्र सहायक ने डीपीएम को जड़ा तमाचा, बिल न पास करने से था नाराज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: January 27, 2020 3:07 pm IST

जगदलपुर। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में बिल पास नहीं करने से नाराज नेत्र सहायक ने डीपीएम को तमाचा जड़ दिया। पिछले कुछ दिनों से लगातार मुख्य चिकित्सा कार्यालय में अधिकारी कर्मचारियों के बीच गहमागहमी का माहौल है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के आरोप में 15 कर्मचारियों पर कार्रवाई, बीजेपी ने की थी निर्वाचन आयोग से सप्रमाण शिकायत

कार्यालय में चल रहे कामकाज को लेकर पहले भी विवाद की बात सामने आई है लेकिन इस बार बात ज्यादा बढ़ गई। डीपीएम ने प्रस्तुत बिलों में खामियों की वजह से, जब इन्हें देखकर बिल काटने की बात कही तो नाराज नेत्र सहायक ने डीपीएम को तमाचा जड़ दिया।

ये भी पढ़ें: सीएम के निर्देश के बाद इस जिले में उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो शुरु , स्टार्ट अप के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया पुलिस ने मामला कायम कर लिया है, इस मामले से कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्था उजागर हुई है।

ये भी पढ़ें: PFI फंडिग मामले में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने दी…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com