मध्यप्रदेश के बाकी सीटों पर नामों का आज या कल में ऐलान, कट्टर हिंदू उम्मीदवार पर भाजपा नेता ने दिया ये बयान.. देखिए
मध्यप्रदेश के बाकी सीटों पर नामों का आज या कल में ऐलान, कट्टर हिंदू उम्मीदवार पर भाजपा नेता ने दिया ये बयान.. देखिए
भोपाल। मध्यप्रदेश में बची हुई सीटों पर जल्द प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो जाएगा। राज्य के लोकसभा प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह की मानें तो आज या कल में बची हुई सारे सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। सबसे हॉट सीट भोपाल को लेकर भी उन्होंने बयान दिया है। कट्टर हिंदू चेहरे को चुनाव लड़ाने की अटकलों को साफ करते हुए बयान दिया कि जिसे भोपाल की जनता चाहेगी उसे ही टिकट मिलेगा।
पढ़ें- सीएम बघेल ने मोदी के दौरे पर किया कटाक्ष, कहा- हवाई…
वहीं टिकट वितरण पर नाराज होने वालों को मना लेने की बात कही है। उन्होंने उदाहरण दिया कि कई जगहों पर इस तरह की नाराजगी देखी गई लेकिन कार्यकर्ताओं ने डैमेज कंट्रोल किया।भोपाल सीट से चुनाव लड़ने के लिए कई बड़े नेताओं के नाम पर चर्चा होने की बात पर बोले कि जिसे के कार्यकर्ता चाहेंगे पार्टी उसे ही टिकट देगी और वही चुनाव लड़नेगा।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ के पास भी है ‘राफेल’, आखिर क्यों हो रहा इस पर खेल… जानिए
गौरतलब है भोपाल सीट पर अब तक भाजपा ने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी के कई दिग्गजों का नाम जुड़ चुका है लेकिन एक नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग सका है। भोपाल से कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को मैदान पर उतारा है। देखना दिलचस्प होगा भाजपा दिग्विजय के खिलाफ किसे खड़ा करती है।

Facebook


