इंदौर में एक और कोरोना पीड़ित मरीज की मौत, अब तक 5 मरीज तोड़ चुके हैं दम

इंदौर में एक और कोरोना पीड़ित मरीज की मौत, अब तक 5 मरीज तोड़ चुके हैं दम

इंदौर में एक और कोरोना पीड़ित मरीज की मौत, अब तक 5 मरीज तोड़ चुके हैं दम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: April 2, 2020 9:13 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है, मरीज की अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई है। इसी के साथ ही अब तक इंदौर में 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने मौत की पुष्टि कर दी है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, मध्यप्रदेश में कुल 7 लोगों की थम चुकी है सांसें

बता दें मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के बीच मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में अब तक कुल 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 98 है। चिंताजनक बात यह है कि यहां अभी तक एक भी मरीज को रिकवर नहीं किया गया है। फिलहाल सभी संक्रमितों को इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: हाथियों के दल ने 2 महिला और एक युवक को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग

वहीं दूसरी ओर इंदौर से कल एक और बड़ी खबर सामने आई थी, जहां एक महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। बताया गया कि महिला डॉक्टर बीते दिनों उत्तर प्रदेश दौरे पर गई थी। वहीं, ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर कई अन्य डॉक्टरों के संपर्क में रही है। बताया जा रहा है कि सभी डॉक्टरों की भी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें: इंदौर में डॉक्टर्स की टीम पर हमला मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, सीसीट…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com