मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस से एक और मरीज की मौत
मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस से एक और मरीज की मौत
मुजफ्फरनगर (उप्र), 17 अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और मरीज की मौत हो गई और संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक कुल 70 लोगों की संक्रमण के कराण जान जा चुकी है जबकि फिलहाल 474 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मुजफ्फरनगर की जिला अधिकारी सेल्वाकुमारी जे ने बताया कि बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती 52 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि जिले में 30 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए जिसके बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 4,931 हो गई।
भाषा शुभांशि माधव
माधव

Facebook


