ब्राह्मण विरोधी है योगी सरकार, तीन साल में हुयी 500 से अधिक ब्रह्मणों की हत्या : आप

ब्राह्मण विरोधी है योगी सरकार, तीन साल में हुयी 500 से अधिक ब्रह्मणों की हत्या : आप

ब्राह्मण विरोधी है योगी सरकार, तीन साल में हुयी 500 से अधिक ब्रह्मणों की हत्या : आप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 1, 2020 5:11 pm IST

मथुरा, एक नवम्बर (भाषा) आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताते हुये कहा कि उनके कार्यकाल में पिछले तीन सालों के दौरान 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है ।

सिंह ने दावा किया कि बीस ब्राह्मणों को तो फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि गत दिवस ही पप्पू वाजपेयी को पुलिस ने गोलियों से भून दिया और उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण चीख-चीख कर पूछ रहे हैं कि योगी जी हमारा कसूर क्या है ।”

आप नेता रविवार को वृन्दावन स्थित श्रीराम आश्रम में मीडिया से मुखातिब थे ।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू, महाविद्यालयों में ऑनलाइन क्लासेस के जरिए होगी पढ़ाई, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए थे निर्देश

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, पिछले तीन वर्षों में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है और 20 ब्राह्मण फर्जी मुठभेड़ में मारे गये हैं ।

सिंह ने कहा कि इस स्थिति पर भाजपा के 58 ब्राह्मण विधायकों की खामोशी समझ नहीं आ रही है । उन्होंने कहा कि कहीं भी एक जाति की सरकार नहीं चल सकती है । सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री एक जाति का नहीं बल्कि जनता का होना चाहिए ।

बिजली के स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये साबित हो चुका है कि स्मार्ट मीटर 30 प्रतिशत तेज चलता है, तो अब सरकार को दो साल का बिल वापस कर देना चाहिए।

Read More News: पिता की हत्या मामले में उचित कार्रवाई ना होने से नाराज युवती ने काटी हाथ की नस, CM को टैग किया सुसाइड नोट, कांग्रेस ने ट्वीट कर उठाए सवाल

उन्होंने मायावती के भाजपा से नजदीकी के सवाल पर कहा, ‘अब समझ में आ गया है कि बसपा मुखिया हाथरस पर क्यों चुप रहीं ।’

प्रधानमंत्री द्वारा बिहार चुनाव में उठाए जा रहे 370 के सवाल पर संजय सिंह ने कहा, ‘बिहार की जनता रोजगार की पूछ रही है और जो धारा हट गई उस पर बहस करने से क्या फायदा ।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.