मुख्यमंत्री कमलनाथ की अपील- मिलावटखोरी की सूचना दें, नाम गोपनीय रखा जाएगा

मुख्यमंत्री कमलनाथ की अपील- मिलावटखोरी की सूचना दें, नाम गोपनीय रखा जाएगा

मुख्यमंत्री कमलनाथ की अपील- मिलावटखोरी की सूचना दें,  नाम गोपनीय रखा जाएगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: August 3, 2019 3:40 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में सिंथेटिक दूध और दुग्ध उत्पाद समेत सभी पदार्थों में मिलावट को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपील की है कि प्रदेश को मिलावट मुक्त राज्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलावट से दूर रहने वाले व्यापारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: रात 2 बजे से हो रही तेज बारिश, इस कॉलोनी में लोगों के घरों में भरा पानी, नगर परिषद की व्यवस्थाओं 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ऐसे व्यापारियों को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। लेकिन मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई होगी। सीएम कमलनाथ ने कहा कि मुनाफे और स्वार्थ के लिए अनैतिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मिलावट खोरी की सूचना दें सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: 2 दिन के दिल्ली दौरे पर सीएम भूपेश बघेल, आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हो 

वहीं मंत्री तुलसीराम सिलावट ने चेतावनी देते हुए पिछले दिनों कहा है कि समाज में जहर पहुंचाने वालों को सजा दिलाई जाएगी। मंत्री सिलावट ने मिलावटखोरों के खिलाफ जनता को जागरुक करने के लिए एक नंबर की भी जानकारी दी है। इस नंबर पर फोन करके मिलावट की शिकायत की जा सकती है। इस नंबर 0755- 2665036 नंबर पर जानकारी दी जा सकती है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/CNLapmnDDZ4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में