सेना के जवान ने पत्नी को गला घोटकर मारा खुद ट्रेन के आगे लेटा, ये रही वजह
सेना के जवान ने पत्नी को गला घोटकर मारा खुद ट्रेन के आगे लेटा, ये रही वजह
जांजगीर-चाम्पा जिले में थल सेना के जवान ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या की और फिर जवान ने अकलतरा स्टेशन में ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली. पति ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है. दोनों की शादी 3 माह पहले 7 मई 2017 को हुई थी. घटना के बाद से लोग, स्तब्ध हैं. मामला पामगढ़ थाना के कोड़ाभाट गांव का है. पुलिस ने मामले में सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
पामगढ़ के कोड़ाभाट गांव के आकाश सिंह की शादी 7 मई 2017 को नवागढ़ के कसौंदी गांव की निकिता सिंह से हुई थी. आकाश सिंह, पुणे में थल सेना में कार्यरत था. सुसाइड नोट में आकाश सिंह ने पत्नी के साथ नहीं रह पाने और वक्त नहीं दे पाने का जिक्र किया है. सुसाइड नोट में पत्नी की सहमति से दोनों ने खुदकुशी करने का फैसला करने की बात कही गई है. आकाश ने अपने पिता को लिखा है कि वे उसे माफ कर दे और मम्मी को ले आने की बात लिखी है. पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. इस वारदात के बाद दोनों परिवार के साथ लोग भी स्तब्ध हैं।
शुक्रवार की सुबह कोड़ाभाट गांव में बिस्तर पर निकिता सिंह की लाश मिली और उसका पत्नी आकाश सिंह गायब था. जिस हालत में निकिता की लाश पड़ी थी, उससे देखने वाले समझ गए कि निकिता की हत्या हुई है. इसके बाद आकाश के बारे में पता किया गया तो अकलतरा रेलवे स्टेशन में उसकी ट्रेक पर कटी लाश पड़े होने की सूचना मिली. मामले में थल सेना के जवान आकाश सिंह के पास से सुसाइड मिला, जिससे घटना की स्थिति स्पष्ट हुई. सुसाइड नोट में आकाश ने अपनी पत्नी निकिता का गला दबाकर हत्या करने और फिर खुदकुशी करने की बात लिखी है. इस घटना ने सभी को सन्न करके रख दिया है. मामले में पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. सुसाइड नोट की भी जांच की जाएगी।

Facebook


