Datia Firing News: सगाई से लौट रहे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, खूनी वारदात से इलाके में दहशत
Datia Firing News: दतिया में सिद्धार्थ कॉलोनी में बदमाशों ने कार सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से विशाल कुशवाहा की मौत।
Datia Firing News /Image Credit: Social Media
- दतिया की सिद्धार्थ कॉलोनी में कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग
- गोली लगने से विशाल कुशवाहा की मौत, हमलावर मौके से फरार
- पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है
Datia Firing News: मध्य प्रदेश के दतिया में बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। कोतवाली थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने कार सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। करीब एक दर्जन राउंड फायर किए जाने की बात सामने आ रही है। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सगाई से लौट रहे थे कार सवार युवक
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक सिद्धार्थ कॉलोनी में आयोजित एक सगाई समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के दौरान विशाल कुशवाहा नामक युवक को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग करने वाले बदमाश कौन थे और वारदात के पीछे क्या कारण था। प्रारंभिक जानकारी में पुरानी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
- Jashpur ACB Action: 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ प्रभारी SDO, पूर्व उपसरपंच से इस काम के बदले मांगे थे घूस
- US Iran War End: भारत में पेट्रोल-डीजल होगी सस्ती, अमेरिका-ईरान के बीच लागू हुआ MoU, जानें कैसे ख़त्म हुई 4 महीने की जंग?
- Mangal Gochar 2026: मंगल की कृपा से मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों की खुलेगी किस्मत… नौकरी, बिजनेस और धन लाभ के बन रहे जबरदस्त योग
- IND vs AFG 2nd ODI: गिल-ईशान के बाद गुरनूर-अर्शदीप ने दिखाया शानदार खेल, भारत ने अफगानिस्तान को इतने रनों से हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

Facebook


