Pawan Singh Stage Show: भोजपुरी कलाकार के प्रोग्राम में मचा हड़कंप, देखते ही देखते बिगड़े हालत, लोगों में मच गई चीख-पुकार
Pawan Singh Stage Show: भोजपुरी कलाकार के प्रोग्राम में मचा हड़कंप, देखते ही देखते बिगड़े हालत, लोगों में मच गई चीख-पुकार
Pawan Singh Stage Show | Photo Credit: AI
- स्टेज शो में हंगामा
- भीड़ बेकाबू होने पर अफरातफरी
- पुलिस और आयोजकों पर नाराजगी
अमित कुमार/बलिया: Pawan Singh Stage Show नगरा में एक जन्मदिन कार्यक्रम में स्टेज शो करने पहुंचे भोजपुरी के कलाकार व भाजपा एम.एल.सी. पवन सिंह के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हो गया। (Pawan Singh Program Controversy) भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई दर्शक और फैन घायल हो गए। कुछ लोगों के सिर फूटने और हाथ-पैर में चोट लगने की भी सूचना है। कार्यक्रम में गोरखपुर सांसद रवि किशन और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह समेत राजनीति से जुड़े कई नेता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
Pawan Singh Stage Show बताया जा रहा है कि नगरा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह के रिश्तेदार एवं कारोबारी विनय सिंह के पुत्र श्रेयश के जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन सिंह और रवि किशन पहुंचे थे। कार्यक्रम देर रात करीब 10 बजे शुरू हुआ। भारी भीड़ और अपर्याप्त व्यवस्थाओं के कारण मंच के पास धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को मंच से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। हंगामे के कारण कार्यक्रम को कई घंटों तक रोकना पड़ा।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
पुलिस के लाठीचार्ज में कई लोगों से सिर फूटने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया। घायलों ने बताया कि गलती पुलिस की थी भीड़ प्रबंधन के इंतजाम नहीं थे, और जब स्थिति बेकाबू हो गयी तो निर्दोष लोगों को पीट दिया। उधर आयोजकों पर भी लोग खासा नाराज हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: इन्हें रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, नौकरी-व्यापार में सफलता के योग…. जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
- Mangal Gochar 2026: मंगल की कृपा से मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों की खुलेगी किस्मत… नौकरी, बिजनेस और धन लाभ के बन रहे जबरदस्त योग
- Uttarakhand Latest News: सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को CM पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई शपथ.. सफल कार्यकाल के लिए दीं शुभकामनाएं

Facebook


