विधानसभा में महिलाओं के लिए अलग से पिंक बूथ, दिव्यांगों को मिलेगी व्हीलचेयर की सुविधा

विधानसभा में महिलाओं के लिए अलग से पिंक बूथ, दिव्यांगों को मिलेगी व्हीलचेयर की सुविधा

विधानसभा में महिलाओं के लिए अलग से पिंक बूथ, दिव्यांगों को मिलेगी व्हीलचेयर की सुविधा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 7, 2018 3:06 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी। चुनाव आचार संहिता के बाद छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त सुब्रत साहू ने पत्रकारवार्ता के दौरान चुनाव और मतगणना से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी। साहू ने बताया कि इस बार महिलाओं के लिए हर विधानसभा में पिंक बूथ बनाये है।

पढ़ें- चुनाव आचार संहिता से पहले दनादन प्रमोशन और तबादले, 113 ASI बने SI, देखिए सूची

ताकि मतदान के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मतदान केन्द्र में मतदाता सहायता केन्द्र भी होगा। आचार संहिता आज से लागू हो गई है। इसलिए सरकारी खर्च में लगे होर्डिंग हटाए जाएंगे और शासकीय खर्च पर विज्ञापन भी जारी नहीं होंगे। 

पढ़ें- संविदा महिला कर्मचारियों को भो मिलेगा 180 दिनों का मातृत्व अवकाश, हाईकोर्ट का निर्देश

साहू ने बताया कि राज्य में पहली बार ईवीएम के साथ VVPAT का उपयोग होगा। राज्य में कुल 1 करोड़ 85 लाख 45 हजार 819 सौ मतदाता है। वही 23 हजार 632 मतदान केंद्र है। साहू ने बताया कि मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा होगी। वही रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं होगा। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में