रायपुर। भाजपा अपने 78 प्रत्याशियों की घोषणा करने का बाद आज देर रात या सोमवार को बाकी बचे 12 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, सरोज पांडेय, रामविचार नेताम दिल्ली में मौजूद हैं। पार्टियों के नामों पर मंथन जारी है और शीर्ष नेताओं से चर्चा के बाद नामों की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
पढ़ें- बीजेपी के 78 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,14 महिलाओं को मौका,13 विधायकों के काटे गए टिकट
आपको बतादें शनिवार रात को भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर 78 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जिसमें 14 महिलाओं को भी मौका दिया गया है। वहीं 13 विधायकों के टिकट कांटे गए हैं।
पढ़ें- शहर के चौक-चौराहों की ITMS कैमरे से निगरानी,वाहनों के अंदर तक झांक सकते हैं कैमरे
भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस में भी टिकट वितरण को लेकर शनिवार आधी रात तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली। बैठक में भुवनेश्वर कलिता, पीएल पुनिया, मोतीलाल वोरा शामिल हुए। पार्टी जल्द ही 78 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है।
वेब डेस्क, IBC24