बस्तर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए फोर्स को स्पेशल ट्रेनिंग,भौगोलिक स्थिति से कराया जा रहा वाकिफ

बस्तर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए फोर्स को स्पेशल ट्रेनिंग,भौगोलिक स्थिति से कराया जा रहा वाकिफ

बस्तर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए फोर्स को स्पेशल ट्रेनिंग,भौगोलिक स्थिति से कराया जा रहा वाकिफ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 4, 2018 3:47 am IST

रायपुर। बस्तर के सबसे डेंजर जोन अबूझमाड़ समेत धुर नक्सल प्रभावित जिले में शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस की ओर से मैदानी स्तर पर तैयारी की जा रही है, नक्सली वारदात पर अंकुश लगाने के लिए फोर्स को स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है।

पढ़ें- सियासत के शाहों का दौरा,अमित शाह जारी करेंगे संकल्प पत्र,मायावती करेंगी धुंआधार सभाएं

वही नक्सल गतिविधियों से अनजान सुरक्षाबलों को अंदरूनी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में भेजने से पहले पुलिस जिले की हिस्ट्री और जियोग्राफी की बारीकी से तालीम दे रही है, अति संवेदनशील मतदाता केंद्रों से लेकर जंगल और पहाड़ियों के बीच बसे पोलिंग बूथ की कमान संभालने से पहले जवानों को नक्सल युद्धकला से वाकिफ कराया जा रहा है।

पढ़ें- दूसरे चरण के चुनाव के लिए जमा हुए 2,655 नामांकन पत्र, नाम वापसी 5 नवंबर तक

आपका बता दें कि नारायणपुर जिले के 122 पोलिंग बूथ में मतादाताओ और मतदान दलों की सुरक्षा के लिए करीब दस हजार जवानों की तैनाती की जा रही है, वहीं अबुझमाड़ में 25 सौ जवान चुनाव ड्यूटी में लगाए गए है, वहीं 7 हजार जवानों को नारायणपुर ब्लाक में तैनात किया गया है, जिले में सिक्किम, बिहार के साथ अन्य प्रदेशों से सुरक्षा बलों की 55 कम्पनियां आई हुई है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में