ओपी चौधरी के स्टीकर लगे शेविंग किट जब्त, निर्वाचन आयोग ने की कार्रवाई

ओपी चौधरी के स्टीकर लगे शेविंग किट जब्त, निर्वाचन आयोग ने की कार्रवाई

ओपी चौधरी के स्टीकर लगे शेविंग किट जब्त, निर्वाचन आयोग ने की कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: October 25, 2018 10:55 am IST

रायगढ़। पूर्व आईएएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में खरसिया से बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी के स्टीकर लगे हु शेविंग किट जब्त कर लिए गए हैं। इन शेविंग किट को निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जांच टीम ने धनागर में जब्त किया।

बता दें कि ओपी चौधरी के समर्थकों ने प्रचार के तौर पर ये किट बांटी थी। इस तरह के किट बाटें जाने की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को मिली थी। इसके बाद जांच एक लिए टीम भेजी गई थी। इसकी खबर IBC24 ने प्रमुखता से दिखाई थी। कांग्रेस ने भी शेविंग किट बांटे जाने पर आपत्ति जताई थी।

यह भी पढ़ें : खेत खलिहान : गोठ एप के माध्यम से जानिए, तरबूज की खेती के बारे में 

बता दें कि खरसिया इलाके में इस तरह के शेविंग किट बांटे जाने को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर ओपी चौधरी की जमकर आलोचना भी की थी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में