रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2018 की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ओ.पी. रावत आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार रावत शाम 6.20 बजे नियमित विमान से दिल्ली से रवाना होकर रात 8.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
पढ़ें- हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण नियम 2013 पर राज्य सरकार का नोटिफिकेशन किया निरस्त, ये कहा
रावत दूसरे दिन यानी एक नवम्बर को सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे सुबह 11.30 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस महानिरीक्षकों और उपमहानिरीक्षकों सहित आयकर, आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक-कर विभाग तथा रेल्वे, विमानन, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के समन्वयक और राज्य पुलिस के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
पढ़ें- ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से दोगुना है ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का आकार,मोदी आज करेंगे जनता को समर्पित
रावत इसके बाद शाम 5.30 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह , वित्त, आबकारी, वाणिज्यिक-कर एवं परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव व सचिवों के साथ बैठक करेंगे और शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक पत्रकारों से चर्चा करेंगे। रावत इसके बाद शाम 8 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नियमित विमान से रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
वेब, IBC24