सात समंदर पार से वोट डालने आई दो बहनें, लोकतंत्र के पर्व में लिया हिस्सा

Ads

सात समंदर पार से वोट डालने आई दो बहनें, लोकतंत्र के पर्व में लिया हिस्सा

  •  
  • Publish Date - November 12, 2018 / 08:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

कांकेर।लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में भाग लेने के लिए लोगों में कितना उत्साह है इसकी एक बानगी कांकेर में देखने को मिला। जहां दो लड़कियां अमेरिका से मतदान करने के लिए आई है। दरअसल ये दोनों बहने है और कांकेर की मूलनिवासी है। जो अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए विशेष तौर पर यहां आई है। सुप्रजा मूर्ति जो कि साफ्टवेयर इंजीनियर है अपनी बहन डॉक्टर विजय लक्ष्मी के साथ वोट डालने के लिए पहुंची।

पढ़ें-LIVE Blog: वोटिंग के बाद लें सेल्फी, भेजे IBC24 को, पाएं अपने पसंदीदा चैनल पर आने 

पहले चरण के चुनाव में मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महिला, पुरुष के अलावा बुजुर्ग और दिव्यांग भी सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया।

चुनावी समर में ठंड को भी पीछे छोड़कर बुजुर्गों और दिव्यांगों का मतदान केंद्र पहुंचना उनके उत्साह को साफ दर्शाता है। बस्तर के दूर दराज इलाकों से भी लोग मतदान के लिए निकल रहे हैं। यहां तक कि नदी पार कर मतदान केंद्रों तक पहुंचे रहे हैं।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर पोलिंग शुरू, दंतेवाड़ा

आपको बतादें इस बार पोलिंग बूथों में तैनात कर्मियों के स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखा गया। दंतेवाड़ा में सभी मतदान केंद्रों में डॉक्टर्स जाकर मतदान कर्मचारियों और सुरक्षा में लगे जवानों का ब्लड प्रेशर चेक किया। इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा ये व्यवस्था की गई है । किसी प्रकार की कोई तकलीफ होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं