छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार में जुटे सिद्धू, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर साधा निशाना,कहा-देश में मोदी लहर नहीं मोदी कहर है

Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: November 17, 2018 7:14 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों के लिए धुंआधार सभाएं और रैली जनता को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के स्टार प्रचार नवजोत सिंह सिद्धू ने राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिद्धू ने कहा देश में मोदी लहर नहीं मोदी कहर है।

पढ़ें- मध्यप्रदेश बीजेपी का दृष्टि पत्र जारी, बच्चियों को स्कूटी देने का वादा

नोटबंदी पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने बयान दिया कि नोटबंदी से जनता परेशान हुई। लोगों को परेशान किया गया। सिद्धू ने आगे कहा कि कालाधन कोई बैंक और तकिए के नीचे नहीं रखता।

पढ़ें- मनोज तिवारी ने की रमन सरकार की प्रशंसा तो केजरीवाल को बताया अरबन 

सिद्धू ने कसम खाई है कि राज्य और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। सिद्धू ने आगे कहा कि दिल्ली में नियम बना है 15 साल से ज्यादा वाली डीजल गाड़ियां बाहर करनी है, ठीक वैसे ही छत्तीसगढ़ में 15 साल से जमी हुई भाजपा सरकार की जड़ें उखाड़ फेंकना है।आपको बतादें आज सिद्धू दोपहर तीन बजे आरंग हाईस्कूल मैदान में सभा कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगे।

लेखक के बारे में