सक्ती विधानसभा के एक मतदान केन्द्र में मॉक पोलिंग को मशीन से डिलीट करना भूल गए अधिकारी, 50 वोटों का अंतर

Ads

सक्ती विधानसभा के एक मतदान केन्द्र में मॉक पोलिंग को मशीन से डिलीट करना भूल गए अधिकारी, 50 वोटों का अंतर

  •  
  • Publish Date - November 23, 2018 / 12:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

जांजगीर। चाम्पा के सक्ती विधानसभा के अफरीद गांव के बूथ क्र. 32 में मतदान अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसके तहत मतदान के पहले निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने 50 मतों तक ईवीएम में ‘मॉक-पोल’ करवाई और उसके बाद उस मॉक पोल के 50 मतों को ईवीएम से डिलीट नहीं किया।

ये भी पढ़ें –राम मंदिर निर्माण, अखिलेश यादव का बयान- बीजेपी को न संविधान पर भरोसा न ही सुप्रीम कोर्ट पर, जा सकती है किसी भी हद तक

ज्ञात हो कि बूथ एजेंट को अधिकारियों ने यह कहा जरूर था कि उसे डिलीट कर दिया जायेगा। बाद में, जब मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई उसके बाद अधिकारियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई. अफरीद गांव की बूथ 32 में 671 वोट पड़े, लेकिन ईवीएम मशीन ने 720 वोट दिखाए. इस तरह निर्वाचन कार्य में बरती गई लापरवाही की खासी चर्चा बनी हुई है और लोगों में आक्रोश भी है. सक्ती विस क्षेत्र में कहीं कम वोटों से हार-जीत हुई तो यह लापरवाही भारी पड़ सकता है और विवाद का बड़ा रूप ले सकता है.फिलहाल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी छग निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है. हालांकि, अभी किसी पर कार्रवाई की गाज नहीं गिरी है।