Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Ads

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 09:30 AM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 09:33 AM IST

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट/image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में आज बारिश की संभावना नहीं है
  • 2 अक्टूबर तक कोई चेतावनी नहीं
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में न्यूनतम तापमान 18.4°C दर्ज किया गया

रायपुर। Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश पर अब ब्रेक लग गई है। आपको बता दें भारी बारिश के चलते जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात है, नदी नाले उफान पर है। मॉनसून की विदाई से पहले ही ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है। रात में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। तो चलिए जानते है कि आने वाले दिनों में प्रदेश (Chhattisgarh Weather Update) में मौसम कैसा रहेगा?

आज कैसा रहेगा मौसम? (CG Me Aaj Kaha Barish Hogi)

 मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है, वहीं उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज से 2 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather Update Today) के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगर बात करें राजधानी रायपुर (Raipur Weather Today) की तो यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है, सबसे कम गौरेला पेंड्रा मरवाही में 18.4 और कोण्डागांव में 19.4 दर्ज किया गया है।

प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें

आज छत्तीसगढ़ में कहां बारिश होगी?

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है।

क्या रायपुर में आज बारिश होगी?

रायपुर में आज बारिश की संभावना नहीं है। मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट कब तक है?

मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर तक किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ में ठंड कब से बढ़ रही है?

प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट के कारण रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है।

सबसे कम तापमान कहां दर्ज किया गया?

दिए गए मौसम अपडेट के अनुसार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 18.4°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।