Retired IAS Murder: प्रदेश के इस रिटायर्ड IAS अफसर की निर्मम हत्या!.. गला रेत कर उतार दिया मौत के घाट लेकिन इस शख्स पर क्यों है वारदात का शक?..

Ads

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनका गला रेतकर हत्या की गई। पुलिस को दो दिन पहले काम पर रखा गया नौकर गायब मिला है, जिसके चलते उस पर वारदात में शामिल होने का शक जताया जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 09:38 AM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 09:39 AM IST

Retired IAS Rakesh Kumar Murder in Bhopal || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या
  • गला रेतकर हत्या की वारदात से सनसनी
  • गायब नौकर पर पुलिस को शक

Retired IAS Rakesh Kumar Murder in Bhopal: भोपाल: प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसीखेज खबर सामने आई है। यहाँ एक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। मृत अफसर का नाम राकेश अग्रवाल बताया जा रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

गला रेतकर की गई हत्या

शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी एक साथ ही रहते थे। किसी ने उनका गला रेतकर हत्या कर दी है।

रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर का मामला

Retired IAS Rakesh Kumar Murder in Bhopal: सूत्रों की मानें तो वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि घर के नौकर ने ही अंजाम दिया है। ऐसी आशंका इसलिए भी जाहिर की जा रही है क्योंकि दो दिन पहले ही काम पर रखा गया एक नौकर गायब है। पूरी घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर की है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौके से जरूरी सबूत जुटाए जा रहे है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में नकली ओजेंपिक बेचने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों पर मामला दर्ज

ईरान समर्थित हूतियों से सऊदी अरब की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगा पाकिस्तान : रक्षा मंत्री

एशियाई खेल कुश्ती: सुनील शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में, निशा दहिया पहले दौर में हारीं

रुबियो ने नयी दिल्ली में अमेरिकी राजदूतों की बैठक को संबोधित किया

एशियाई खेल: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण पदक मुकाबले में बनाई जगह

Q1. रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या कहां हुई?

Ans: राकेश अग्रवाल की हत्या भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित सूरज नगर में हुई।

Q2. राकेश अग्रवाल की हत्या कैसे की गई?

Ans: शुरुआती जानकारी के अनुसार उनका गला रेतकर हत्या की गई है।

Q3. हत्या के मामले में किस पर शक जताया जा रहा है?

Ans: दो दिन पहले काम पर रखा गया और फिर गायब नौकर संदेह के घेरे में है।