चुनाव ड्यूटी से बचने बीमारी का बहाना करने वालों की जा सकती है नौकरी, कलेक्टर ने दिए निर्देश

चुनाव ड्यूटी से बचने बीमारी का बहाना करने वालों की जा सकती है नौकरी, कलेक्टर ने दिए निर्देश

चुनाव ड्यूटी से बचने बीमारी का बहाना करने वालों की जा सकती है नौकरी, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: April 11, 2019 11:03 am IST

रायपुर। चुनाव ड्यूटी से बचने बीमारी का बहाना बनाने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं। चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कर्मचारी ब्लड प्रेशर और शूगर का बहाना बनाकर छुट्टी के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसी बहानेबाजी रोकने के लिए रायपुर कलेक्टर बसवराजू ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें- सिविल जज के पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, हाईकोर्ट ने उम्र सीमा म..

इससे पहले भी शिक्षा विभाग के कर्मचारी और शिक्षकों ने चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी की मांग की थी। कलेक्टर ने जिला शिक्षाधिकारी ने 6 से ज्यादा कर्मचारियों के अनिवार्य सेनानिवृत्त के निर्देश दिए थे।

पढ़ें- खुदाई में सोने का कलश मिलने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार

काम में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी पर भी कार्रवाई की गई थी। कलेक्टर ने एक बार फिर जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचन कार्य से बचने और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।


लेखक के बारे में