बागपतः ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 24 से अधिक लोग घायल

बागपतः ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 24 से अधिक लोग घायल

बागपतः ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 24 से अधिक लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: November 10, 2020 4:10 am IST

बागपत (उप्र), 10 नवम्बर (भाषा) बागपत जिले में खेकड़ा के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हिमाचल प्रदेश से बरेली जा रही बस के मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट जाने से 24 से अधिक यात्री घायल हो गए।

पुलिस निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि यह हादसा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर जिला खेल स्टेडियम के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए सभी लोग श्रमिक हैं। वे दीपावली मनाने के लिए घरों को जा रहे थे। चार घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। घटना के बाद बस चालक एवं खलासी फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने अस्पताल पहुंच कर मरीजों का हालचाल पूछा और अस्पताल कर्मियों को घायलों के उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

घायलों में लखीमपुर खीरी के गांव कुटबा निवासी अंकित पटेल, रामविलास, सीतापुर के गांव शाहपुर लहरपुर निवासी अमित गुप्ता, बरेली निवासी पंकज, योगेश, कमलजीत, कुवेरसेन, पूजा, जीवन, नन्हे लाल, विवेक, अनमोल, अभिषेक, करण सिंह, आरती देवी, शिव चरण, संभल निवासी कविता, रिंकू और हरदोई निवासी सुरुचि एवं ज्ञानवती शामिल हैं।

भाषा सं जफर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में