चुनावी समर में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, ग्रामीण अध्यक्ष राजमन बैंजाम के भाई थामा BJP का दामन
चुनावी समर में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, ग्रामीण अध्यक्ष राजमन बैंजाम के भाई थामा BJP का दामन
रायपुर: छत्तीसगढ में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस के हासैले बुलंद है और लोकसभा चुनाव 2019 में भी बड़ी जीत की तैयारी में लगी हुई हैं। इसी बीच प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बस्तर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि बस्तर में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। दरसअल बस्तर कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष राजमन बैंजाम के भाई ने रविवार को कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया यह भी जा रहा है कि बैंजाम के भाई ने अपने परिवार के 5 लोगों को भी भाजपा में प्रवेश दिलाया है।
बैजाम के भाई ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मैने पार्टी के लिए पूरा जीवन लगा दिया, लेकिन आज तक कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, दूसरी ओर रविवार को आम आदमी पार्टी को भी छत्तीसगढ़ में करारा झटका लगा है। आप पार्टी नेता सौरभा निर्वाणी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सौरभ ने सीएम भूपेश बघेल के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बतादें सौरभ निर्वाणी छत्तीसगढ़ युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
Read More: डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान, कहा- 100 दिन की सरकार के पास न पैसे हैं न रोजगार
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद से ही राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में बगावत के सुर देखे जा रहे हैं। कांग्रेस से कई नेता जोगी कांग्रेस और आप पार्टी में शामिल हो गए थे। लेकिन अब इनकी घर वापसी का सिलसिला जारी है। जोगी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भी वापस कांग्रेस का दामन थाम लिया है, विधानसभा चुनाव से पहले ये सिलसिला लगातार जारी है।

Facebook


