सुकमा में ग्रामीण सामनाथ बघेल की हत्या की जांच के लिए बस्तर आईजी ने बनाई एसआईटी

Ads

सुकमा में ग्रामीण सामनाथ बघेल की हत्या की जांच के लिए बस्तर आईजी ने बनाई एसआईटी

  •  
  • Publish Date - January 5, 2019 / 10:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद से पुराने मामलों की फाइल खुलनी शुरु हो गई है। झीरम कांड पर एसआईटी बनाए जाने के बाद अब सुकमा में ग्रामीण सामनाथ बघेल की हत्या के मामले में बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

इस एसआईटी को सुकमा डीएस्पी लीड करेंगे और इसमें 6 सदस्य रहेंगे। बता दें कि सामनाथ बघेल की नवंबर 2016 में हत्या कर दी गई थी। दरभा ब्लॉक के नामा गांव निवासी और नक्सल विरोधी टंगिया ग्रुप के लीडर सामनाथ बघेल की घर में घुसकर नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। तब उसकी पत्नी ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी।

यह भी पढ़ें : होटल की निर्माणाधीन छत गिरी, 3 मजदूर घायल, प्रबंधन दे रहा गोलमोल जवाब 

पुलिस ने इस मामले में सामनाथ बघेल की पत्नी की शिकायत पर तोंगपाल थाने में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफ़ेसर नंदिनी सुन्दर, जेएनयू की प्रोफ़ेसर अर्चना प्रसाद, सीपीएम नेता संजय पराते, विनीत तिवारी, मंजू कवासी और मंगल राम कर्मा के ख़िलाफ़ 302, 120B, 147, 148, 149 ,452 तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था।