निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस नेता ने थामा भाजपा का दामन, अनदेखी से हुए नाराज

निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस नेता ने थामा भाजपा का दामन, अनदेखी से हुए नाराज

निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस नेता ने थामा भाजपा का दामन, अनदेखी से हुए नाराज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: November 29, 2019 5:16 pm IST

तखतपुर। नगरी निकाय चुनाव के आते ही अब राजनीतिक दलों में उठापटक का दौर प्रारंभ हो गया है जिसके चलते तखतपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 3 के कांग्रेसी पार्षद ने भाजपा का दामन थाम लिया, इस घटना से तखतपुर कांग्रेस को गहरा झटका पहुंचा है।

यह भी पढ़ें — कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया पहुंचे राजधानी, कल लेगें कांग्रेस नेता…

नगरीय निकाय चुनाव की झूमा झटकी अब तखतपुर में भी दिखना प्रारंभ हो गई है, वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद ज्ञान ठाकुर जो कि कट्टर कांग्रेसियों में गिने जाते रहे हैं। शुरू से ही कांग्रेस की इन्होने तन मन धन से सेवा की हैं, पर इस बार कांग्रेस पार्टी ने इस कट्टर कांग्रेसी को नजरअंदाज कर दिया। जिससे दुखी होकर ज्ञान ठाकुर कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया।

यह भी पढ़ें — सीएम की अध्यक्षता में 3 विकास प्राधिकरणों की बैठक कल, पहली बार मध्य…

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कांग्रेसी पार्षद ज्ञान ठाकुर के द्वारा भाजपा जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई, भाजपा के द्वारा ज्ञान ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब टूटने की कगार में है तभी वह अपने ही कार्यकर्ताओं को संतुष्ट नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें — नगरीय निकाय निर्वाचन : नाम निर्देशन पत्र जमा करने प्रत्याशी सहित केवल 3 लोग ही जा सकेगें अंदर


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com