भिलाई की बेटी ऐश्वर्या ओली ने अमेरिका में मचाई धूम, पॉप सिंगिंग में बिखेरा सुरों का जादू

भिलाई की बेटी ऐश्वर्या ओली ने अमेरिका में मचाई धूम, पॉप सिंगिंग में बिखेरा सुरों का जादू

भिलाई की बेटी ऐश्वर्या ओली ने अमेरिका में मचाई धूम, पॉप सिंगिंग में बिखेरा सुरों का जादू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: January 5, 2019 9:06 am IST

भिलाई। भिलाई में पली-बढ़ी ऐश्वर्या ओली इन दिनों अमेरिका में अपने पॉप म्यूजिक से धूम मचा रही हैं। ऐश्वर्या नार्वे और अमेरिका में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से समां बांध चुकी है। वर्तमान में वो अमेरिका में ही पढ़ाई कर रही है। साथ ही कंटेम्पररी म्यूजिक का कोर्स भी कर रही है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/jBwS7Ehkn5M” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe> 

पढ़ें- पांच डिसमिल से कम रकबे के जमीनों की रजिस्ट्री में लगातार तेजी, अब त…

अमेरिकन पॉप सॉन्ग गुनगुना रही इस लड़की का नाम ऐश्वर्या है जो रहने वाली तो भिलाई की है। लेकिन इसके सुरों ने अमेरिका में धूम मचा रखी है ऐश्वर्या पॉप सिंगर होने के साथ ही गीतकार और कंपोजर भी है। वो अमेरिका के लॉस एंजेलिस समेत अन्य कई शहरों और नार्वे में भी अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी है। साथ ही अमेरिका के टेलीविजन शो अमेरिकाज गॉट टैलेंट और अमेरिकन आईडल सीजन-2018 में भी पार्टिसिपेट किया है। ऐश्वर्या फिलहाल कंटेम्पररी एंड एडवांस म्यूजिक का कोर्स भी कर रही है।

पढ़ें-रिश्वत मांगने वाला बाबू निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

8 साल की उम्र से ही ऐश का रूझान वेस्टर्न म्यूजिक की ओर हो गया। जब उन्होंने कारपेंटर और केटी पैरी जैसे नामचीन सिंगर-कंपोजर को सुना। ऐश के पिता अनिल कुमार ओली भिलाई स्टील प्लांट से हाल ही में रिटायर हुए है। वो भी संगीत में दखल रखते है जो ऐश्वर्या के लिए प्रेरणा बना। ऐश को बचपन से ही पॉप सिंगिंग का शौक रहा है जो उसे अमेरिका खींच लाया। ऐश्वर्या अपने स्कूलिंग टाइम में भिलाई में भी कई कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुकी है। छुट्टियों में घर आई ऐश अब भिलाई के लिए भी अपनी परफॉर्मेंस देने वाली है।


लेखक के बारे में